पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News Holi Milan Celebrations With Songs And Dances Of Small Children

छोटे-छोटे बच्चों के गीत और नृत्य के साथ मना होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल ट्रस्ट की ओर से बुधवार की रात बड़ा बाजार के ऋषि भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरोत्तम जोशी, सचिव शंकर लाल शर्मा, चेंबर अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी, सचिव रवि महावर, गोपी तंमाखूवाला, अरुण परशुरामपुरिया आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। मौके पर संगीत शिक्षक सह ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण प्रसाद कौशिक द्वारा मंगलाचरण एवं वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। होली मिलन समारोह में लाेगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर नए साल एवं आने वाले समय में खुशियों की आशा जतायी। मौके पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नृत्य, घूमर, ओल्यू, पिपली आदि राजस्थानी गीत गाए गए। खुशबू शर्मा, कसक शर्मा, आदित्य खंडेलवाल, श्रेया पाल, अतिका कुमारी आदि ने चंग की थाप पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर फागुन की फुहार की प्रस्तुति दी। मौके पर पूर्व सत्र न्यायाधीश महेश्वर शर्मा, डॉ विजय शर्मा, नरेश शर्मा, सुमन जोशी, प्रद्युम्न जोशी, बिहारी लाल शर्मा, अशोक शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, राम गोपाल शर्मा, मनमोहन शर्मा, बिनोद ढंढ, बसंत मित्रा आदि उपस्थित थे।

समारोह में मौजूद ट्रस्ट के कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...