भारत जागो जनता पार्टी ने किया होली मिलन समारोह
कटिहार | भारत जागो जनता पार्टी की ओर से बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अभिषेक कुमार, कुंदन मंडल आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भारत जागो पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मो शहनवाज खान, किसान प्रकोष्ठ के अखिलेश यादव, मनिहारी अध्यक्ष आलोक यादव, कोढ़ा अध्यक्ष मो परवेज रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।