कोरोना वायरस को लेकर पूसी रेल की ओर से निर्देश जारी
कटिहार | कोरोना वायरस को लेकर पूसी रेल प्रशासन ने मुख्यालय एवं सभी मंडल क्षेत्राधीन इलाकों के लिए निर्देश जारी किया है। सीपीआरओ शुभानन चंदा ने बताया कि सभी स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के जरिये स्थानीय भाषाओं को उद्घषोणा, वायरस से बचने के लिए क्या करें अथवा न करें आदि पर चर्चा वीडियो के जरिये प्रर्दशनी की सुविधाओं से लैस सतर्कता से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन रेल अस्पताल में चिकित्सा नियंत्रण कक्षों की स्थापना, नियमित रूप से आम जनता के संपर्क में रहने वाले कर्मचारियों के लिए हैंड सैनिटाइजर का वितरण, यात्रियों के बीमारी के लक्ष्ण सहित यात्रा के दौरान अस्वस्थ अनुभव करने पर आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराने आदि का निर्देश दिया गया है। मुख्यालय स्तर से रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है।