- Hindi News
- National
- Barsoi News Instructions To Build Isolation Wards In All The Hospitals In Barsoi Subdivision
बारसोई अनुमंडल के सभी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्देश
एहतियात के तौर पर आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा यह वायरस महामारी का रूप ले सकती है
बारसोई | बिहार सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के आलोक में बारसोई एसडीओ पवन कुमार मंडल ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एहतियात के तौर पर आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा यह वायरस महामारी का रूप ले सकती है। उन्होंने कहा कि हालांकि इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को तैयार रहने को निर्देश दिया गया है तथा सारे इंतजाम कर लेने को कहे गए हैं। उन्होंने कहा कि अनुमंडल के चारों प्रखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं जिसमें संक्रमित मरीजों की देखभाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि हालांकि हमारे यहां एक भी संक्रमित मरीज नहीं है फिर भी एहतियात बरतने की जरूरत है। सभी आयोजन आमसभा, जलसा अन्य अनुष्ठान आदि को भी रद्द कर दिया गया है और धारा 144 लगा दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह हाट बाजारों में भी अनावश्यक भीड़ न लगाएं जरूरत पड़ने पर ही सामानों की खरीददारी अथवा अन्य कार्य के लिए घर से बाहर निकले।