पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News Katihar Green Wins By Santosh39s Fast Batting Blue Out Of Kdca Challenger Trophy

संतोष की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कटिहार ग्रीन को मिली जीत, ब्लू हुआ केडीसीए चैलेंजर ट्रॉफी से बाहर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीएस कॉलेज में चल रहे केडीसीए चैलेंजर ट्रॉफी में कटिहार ग्रीन और कटिहार ब्लू के बीच खेला गया। मैच का टॉस कटिहार ग्रीन के कप्तान सूरज शर्मा ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्लू की टीम ने निर्धारित 45 ओवर में 178 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटिहार ग्रीन की टीम ने 35 ओवर में ही 5 विकेट रहते हासिल कर लिया। कटिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रितेश कुमार ने बताया कि मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संतोष सिंह को उनके नाबाद 35 रन एवं एक विकेट के लिए दिया गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका गुलाम हैदर एवं फिरोज रजा ने निभाई जबकि स्कोरिंग अंकित भास्कर ने की।

संक्षिप्त स्कोर कार्ड

{कटिहार ब्लू की बल्लेबाजी -178

{रिजवान अंसारी -62 रन

{साहिल रज़ा -36

{अश्विनी-23

{कटिहार ग्रीन की बल्लेबाजी 179- 5 विकेट

{रोहित पमनानी - 43 रन

{कप्तान सूरज शर्मा
23 रन

{संतोष सिंह -35 रन

खिलाड़ियों से मिलते आयोजक।
खबरें और भी हैं...