- Hindi News
- National
- Katihar News Katihar Yellow39s Batting Total 263 Runs Vishal 71 Ashraful Lalla 72 Batting Team Blue 244 Sahil Raja 11 Runs Rohit Singh39s 11 Runs Ashwini Kumar 116 Runs
कटिहार येलो की बल्लेबाजी कुल - 263 रनविशाल - 71अशरफुल लल्ला 72टीम ब्लू की बल्लेबाजी - 244साहिल राजा 11 रनरोहित सिंह के 11 रनअश्विनी कुमार 116 रन
मनोज ठाकुर स्मृति केडीसीए चैलेंजर ट्रॉफी में आज का मुकाबला कटिहार ब्लू और कटिहार येलो के बीच हुआ। जिसमें टॉस येलो के कप्तान मयंक पमनानी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले विकेट के रूप में सलामी बल्लेबाज राहुल पुडसैनि का विकेट अमन अंकित ने तीसरे ओवर में ही ले लिया परंतु उसके बाद पिछले सत्र के हेमन ट्रॉफी ओपनर विशाल यादव जूनियर के आक्रामक रुख ने येलो के मंशा को साफ कर दिया। मयंक पमनानी ने लिया 5 विकेट
कप्तान मयंक पमनानी के दूसरे स्पेल में की गयी शानदार गेंदबाजी जिसमे उन्होंने 5 विकेट लिए ने इस उतार चढ़ाव वाले मैच में येलो ने 19 रन से जीत कर फाइनल के लिए अपनी उम्मीदे कायम रखी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शतकवीर अश्विनी और 5 विकेट लेने वाले मयंक को संयुक्त रूप से दिया गया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका गुलाम हैदर एव दीप शेखर ने निभाई जबकि स्कोरिंग फ़िरोज़ राजा ने की। आज का मैच डीएस कॉलेज मैदान पर कटिहार ब्लू बनाम कटिहार ग्रीन के बीच खेला जाएगा।
कटिहार येलो की टीम के खिलाड़ियों से मिलते अतिथि।