पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News Kiran Priyanka And Sangeeta Rewarded In Police Department For Special Service

विशेष सेवा के लिए पुलिस विभाग में किरण, प्रियंका व संगीता पुरस्कृत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कई महिला पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया। सम्मानित होने वाली महिला पुलिसकर्मियों में एक पुलिस पदाधिकारी और दो पुलिसकर्मी शामिल है। एसपी विकास कुमार ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर इन महिलाओं को विशेष सेवा के लिए सम्मानित करने का उद्देश्य अन्य महिला चाहे वह किसी भी विभाग में हो उन्हें यह बताना है कि अब वे पुरुष के समान हैं और देश और समाज के मुख्यधारा मंे जुड़े हुए हैं।

पुलिस सेवा में किया बेहतर कार्य : एसपी

कार्यालय कक्ष में महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देते हुए एसपी विकास कुमार ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि किरण कुमारी ने अपनी प्रशासनिक कुशलता और कांडों के निष्पादन में बेहतर कार्य की है। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। इसके अलावा प्रियंका कुमारी और संगीता मिश्रा को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इन-दोनों महिला सिपाहियों ने बेहतर परेड और अपने कार्य क्षमता का परिचय दिया है। इस अवसर पर यह भी कहा गया कि संगीता मिश्रा ने डांस और पेंटिंग में भी लोगों को अपनी दक्षता दिखाते हुए सिखाया भी है। इस अवसर पर एएसपी हरिमोहन शुक्ला, नगर थानाध्यक्ष रंजन कुमार अादि उपस्थित थे।

एसपी के साथ प्रशस्ति पत्र लेने वाली महिला पुलिसकर्मी व अधिकारी।
खबरें और भी हैं...