पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News Manish Nyay Morcha Carried Out A Candle March Against The Murder

हत्याकांड के खिलाफ मनीष न्याय मोर्चा ने किया कैंडल मार्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनीष मोना हत्याकांड को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मनीष न्याय मोर्चा की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। जिसकी अगुवाई मोर्चा के संयोजक विक्टर झा ने की। कैंडल मार्च मैथिल टाेला स्थित मनीष के घर से मिरचाईबाड़ी होते हुए शहीद चौक पहुंची। मार्च में सैकड़ों की संख्या में लोग हाथ में तख्तियां लेकर मनीष मौत की न्यायिक जांच एंव अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात लिखी गई थी। कैंडल मार्च के शहीद चौक परहुंचते ही यह आमसभा में बदल गई। मौके पर विक्टर झा ने कहा कि बिना परिजन के आए पुलिस आनन फानन में मनीष एवं उसके परिवार के लटके शव को छत के सिलिंग हूक से उतार अस्पताल भेज दिया जो बड़ा सवाल खड़ कर रहा है। मौके पर दिनेश मोहन ठाकुर, नवीन झा, सोनू चौधरी, प्रफूल कुमार, प्रभाकर सिंह, सुनील सिंह, धर्मेंद यादव, पंकज गुप्ता, बबन झा, अभिजीत झा, संजीव झा, अंशु पांडे, विकास गुप्ता, पलटन सिंह, मुरारी झा, अमित झा, कुंदन झा, सन्नी पासवान, मुकेश झा, रिक्कू पाठक, संदीप चौबे, राजेश रंजन मिश्रा, पप्पू कश्यप आदि भी उपस्थित थे। बुधवार को मनीष न्याय मोर्चा की बैठक संयोजक विक्टर झा के नेतृत्व में आहूत की गई। बैठक में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे से मनीष मोना हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग पर चर्चा की गई। विक्टर झा ने बताया कि डीजीपी के आश्वासन पर मोर्चा ने निर्णय लिया है कि कटिहार पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच दिनों का और समय दिया जाए। वहीं जिला एसपी ने भी गुरूवार को मोर्चा के शिष्टमंडल को मिलने का समय दिया है। पुलिस प्रशासन के रूख को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...