मनीष न्याय मोर्चा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
मनीष मोना हत्याकांड को लेकर गुरुवार को मनीष न्याय मोर्चा के पदाधिकारियों ने डीएम के तनुज से मिलकर घटना के आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग की। मोर्चा के संयोजक विक्टर झा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर अगले प्रदर्शन के लिए पांच दिनों का समय दिया गया। जबकि घटना के सतरह दिन बीत जाने के बाद भी अब तक चार आरोपितों क्रमश: मनोज यादव, किशोर सिंह, बमबम एवं पिंटू की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से अभियुक्त के अविलंब गिरफ्तारी करने एवं पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। मोर्चा की ओर से पूर्णिया आयुक्त, बिहार सरकार के प्रधान सचिव एवं राज्यपाल को भी मांगपत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है। इस अवसर पर दिनेश मोहन ठाकुर, प्रफूल झा, संतोष मिश्र, बबन झा, निखिल झा, तपन सिंह, नवीन झा, कन्हैया लाल शास्त्री, सुभाष झा, सन्नी पासवान, आलोक ठाकुर आदि मौजूद थे।
डीएम से मिलने जाते मोर्चा के संयोजक व अन्य।