नाबालिग का विवाह रुकवाया, कराया मुक्त
कटिहार | तटवासी समाज न्यास एवं स्वयंसेवी संस्था अभिलाषा परिवार की मदद से बरारी प्रखंड के सेमापुर ओपी अंतर्गत परभैली गांव में एक नाबालिग लड़की का बाल विवाह रूकवाया गया। बताया गया कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। बावजूद इसके अब भी यह सामाजिक कुरीति नहीं रूक रही है। संस्था के जिला समन्वयक रौशन कुमार ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों एवं बीसी नवेद अख्तर द्वारा इसकी सूचना मिली। जिसके बाद पंरचायत के मुखिया, सरपंच आदि की मदद से बाल विवाह रुकवाया। बच्ची से जब पूछताछ की गई तो बताया कि उसकी शादी नवगछिया के मनोज कुमार के साथ रचाई जा रही थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।