- Hindi News
- National
- Katihar News Mayank Pammani39s Performance Makes The Yellow Challenger In The Finals Will Be An Exciting Match
मयंक पमनानी के प्रदर्शन से फाइनल में पहुंचा येलो चैलेंजर, होगा रोमांचक मुकाबला
डीएस कॉलेज में चल रहे केडीसीए चैलेंजर ट्रॉफी में कटिहार येलो और कटिहार ग्रीन के बीच खेला गया। टॉस येलो के कप्तान मयंक पमनानी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए येलो की टीम ने निर्धारित 45 ओवर में 257 का एक बड़ा लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटिहार ग्रीन की टीम निर्धारित स्कोर हासिल करने में असमर्थ रही। कटिहार ग्रीन की टीम के सभी बल्लेबाज 200 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस प्रकार कटिहार येलो की टीम फाइनल में अपना जगह बना लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार येलो के कप्तान मयंक पमनानी को उनके बेहतरीन 92 रनों के लिए दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर कार्ड
{कटिहार येलो के प्रमुख बल्लेबाजी- 257 रन
{कप्तान मयंक पमनानी- 92 रन
{दर्शन चंद्रा - 51
कटिहार ग्रीन की बल्लेबाजी- 200 रन
{कप्तान सूरज शर्मा - 61
{आकाश- 33 रन
{दिगंबर- 23 रन
हर्ष जाहिर करते विजयी टीम के खिलाड़ी।
आज लीग मैच का आखिरी मुकाबला
कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रितेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को इस लीग का आखिरी मुलाबला कटिहार रेड और कटिहार ब्लू के बीच डीएस कॉलेज मैदान पर 9 बजे से खेला जाएगा। मैच में अंपायरिंग की भूमिका दीपक कुमार एव दीपक जायसवाल ने निभाई जबकि स्कोरिंग फ़िरोज़ रज़ा ने किया।