छात्र संघ चुनाव को ले आज की जाएगी बैठक
कटिहार | छात्र संघ चुनाव 2019-20 के प्रत्याशियों एवं महाविद्यालय के चुनाव कार्य से संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन गुरूवार को होगा। बैठक का अायोजन डीएस कॉलेज के गैलेरी एक में आयोजित होगा। डीएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह चुनाव पदाधिकारी डा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्र संघ चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। उन्होंने छात्र संघ चुनाव में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को बैठक में शामिल होने की अपील किया है। उन्होंने बताया कि बैठक का अायोजन 3 बजे से आयोजित होगा।