टूर्नामेंट की सफलता के लिए सदस्यों को किया सम्मानित
शहर के राजेंद्र स्टेडियम में लखन लाल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। जिसका सफलतापूर्वक समापन होने पर आयोजक के द्वारा समिति के सभी सदस्यों को मोमेंटो प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के कार्यालय में रखा गया था। जहां पर फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजक हीरा साह के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट में सहयोग करने पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री रामप्रकाश महतो, जदयू नगर जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश गरोदिया, डॉ एसके सुमन, गोपाल सोनी सहित आदि लोगों को मोमेंटो प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बताया कि हर साल के भांति इस साल भी लखनलाल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। जहां ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों का प्रतिभा उभरकर सामने आई है। अब यही खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट का आयोजन हमेशा होना चाहिए।
मोमंेटो देकर सदस्यों को सम्मानित करते अतिथि।