पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News Motivate Students To Take Advantage Of Important Government Schemes K Tanuj

छात्रों को सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें: के तनुज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

16 से 30 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले विशेष ग्राम सभा की जानकारी दी

समाहरणालय में डीएम के तनुज की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक के प्रमुख मुद्दे में सात निश्चय, नीति आयोग, सीडब्लूजेसी, एमजेसी, लंबित एसी- डीसी, विपत्र उपयोगिता, अनुग्रह अनुदान एवं लोक शिकायत निवारण रहे। बैठक में सभी विभाग के कार्यो की साप्ताहिक प्रगति की भी समीक्षा की गयी। डीएम ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरुप प्रतिदिन कार्य करने का निर्देश दिया। कहा कि विद्यालय एवं संस्थानों में अध्ययन रत छात्र-छात्राओं को सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने हेतु प्रेरित करने को कहा। इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षाओं के कॉपी का मूल्यांकन समय से कराने एवं सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है।

चुनाव के लिए राज पदाधिकारी को निर्देश : बैठक में पंचायत चुनाव एवं इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी गयी। इसके लिये पंचायती राज पदाधिकारी को दिशा निर्देश भी दिया गया। बैठक में सात निश्चय के तहत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम चलाया जाए, इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को शामिल कराने का निर्देश दिया गया। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने डीईओ को जिले में स्थित महाविद्यालय, +2 उच्च विद्यालय , कोचिंग संस्थान ,मदरसा , आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य के साथ बैठक आहूत कर उन्हें बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड , स्वयं सहायता भत्ता एवं आर्थिक हल युवाओं को बल योजनाओं की जानकारी दी।

वेयरहाउस के ससमय निर्माण का दिये निर्देश : बैठक में डीएम के तनुजा ने जिलास्तरीय निर्वाचन वेयरहाउस के ससमय निर्माण के आदेश दिए गए। ईवीएम रूम में सीसीटीवी की व्यवस्था एवं ज़िला पदाधिकारी कार्यालय में लाइवफ़ीड दिये जाने का आदेश दिया गया। ईवीएम रूम की सुरक्षा के लिए मासिक फायर ऑडिट एवं बिजली विभाग से सर्टिफ़िकेट लेने के आदेश दिए गए। राजस्व से जुड़े कार्यों की समीक्षा में ज़मीन म्यूटेशन के अस्वीकृत मामलों की समीक्षा की गयी एवं अद्यतन प्रतिवेदन देने की बात कही गयी। ई॰वी॰एम॰ वज्र गृह की सुरक्षा, कर्मियों के प्रशिक्षण, पोलिंग बूथ का निरीक्षण एवं आदि विषयों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। जिलाधिकारी ने चुनाव में समय सीमा का विशेष ध्यान रखने का निदेश दिया।

बैठक में डीएम ने 16 से 30 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले विशेष ग्राम सभा की विस्तृत जानकारी अधिकारियों को दी। विशेष ग्राम सभा सम्पूर्ण जिले में आयोजित होगा। आम जनता के सहायता के लिए 12 अस्थायी काउंटर बनाए जाने है। जिसके माध्यम से प्रमुख सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को पहुँचाया जाएगा।

जिले के वरीय पदाधिकारी भी विशेष ग्राम सभाओं में उपस्थिति रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त वर्षा सिंह, अपर समाहर्ता कमलेश सिंह, नगर आयुक्त मिनिद्र कुमार सिंह, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल, विद्युत विभाग, ज़िला पशुपालन पदाधिकारी, एवं अन्य उपस्थित रहे।

बैठक में मौजूद सभी विभागों के पदाधिकारी।

बैठक में उपस्थित डीएम, डीडीसी व अन्य।
खबरें और भी हैं...