- Hindi News
- National
- Katihar News Nari Tu Narayani Abla Is Not Sabla Programs In Urban And Rural Areas
नारी तू नारायणी, अबला नहीं है सबला शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हुए कार्यक्रम
कार्यक्रम में अपने क्षेत्र में विशेष रहीं महिलाएं हुईं सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस विभाग की महिलाओं के लिए कटिहार ओब्स गायनी सोसाइटी एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार द्वारा कैंसर की मुफ्त जांच का शिविर लगाया गया। इस शिविर में कटिहार ऑब्स गायनी सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ नीलिमा राय, सचिव डॉ रंजना झा, डॉ सीमा मिश्रा, डॉ लक्ष्मी सेन, डॉ शिप्रा सिंह, डॉ ममता, डॉ नीलम एवं डॉ मीरा शामिल थे। शिविर का उद्घाटन सोसायटी की अध्यक्षा डॉ नीलिमा राय, सचिव डॉ रंजना झा एवं लायंस क्लब की अध्यक्षा स्वर्ण चमरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। डॉ. रंजना झा ने बताया कि भारतवर्ष में सर्वाइकल कैंसर मरीजों की संख्या दूसरे नंबर पर आती है। अगर वक्त पर महिलाएं इसकी जांच कराती रहें तो निश्चित रूप से सर्वाइकल कैंसर का इलाज संभव है।
इसके परीक्षण हेतु जो टेस्ट किए जाते हैं वह अब ग्रामीण क्षेत्र तक भी सुलभ हैं और काफी सस्ते हैं। इसलिए महिलाओं को इसकी जांच अवश्य करानी चाहिए। डॉ शिप्रा सिंह ने कहा की हिंदुस्तान में ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा की महिलाएं इसका स्वयं भी परीक्षण कर सकती हैं और जरा भी कहीं शंका हो तो निकट के डॉक्टर को अवश्य दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर या स्तन का कैंसर इसका इलाज बहुत हद तक संभव है और इलाज से लाखों महिलाएं लाभ उठा चुकी हैं।
स्वास्थ्य सेवाकाल के दौरान मरीजों की सेवा पहली प्राथमिकता : राजीव कुमार
कार्यक्रम में 60 महिलाओं को दिए गए उपहार में पौधे
कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका सहित लगभग 60 महिला उपस्थित रही। कृषि वैज्ञानिक डॉ. पंकज कुमार, डॉ. रमाकांत सिंह, मौसम वैज्ञानिक स्वीटी कुमारी आदि ने उपस्थित महिलाओं को कृषि की तकनीक बतायी। सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप शिमला मिर्च और गोभी का पौधा दिया गया।
विद्यालय में छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
समेली | प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय नवाबगंज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्राओं के बीच विभिन्न तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली, पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता, कविता वाचन, वॉलीबॉल तथा संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वही संकुल समन्वयक मृत्युंजय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विद्यालय के दर्जनों छात्राओं ने रंगोली पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता, कविता वाचन, वॉलीबॉल तथा संगीत सहित कई प्रकार के ज्ञानवर्धक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में लड़कियों ने खूब उत्साह से प्रतियोगिता में भाग लिया। ग्रामीणों में विद्यालय के इस पहल को लोगों से खूब सराहना भी मिल रही है। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चियों को संकुल समन्वयक मृत्युंजय तथा प्रधानाध्यापक ललिता कुमारी के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिण महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी देवी के नेतृत्व में महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, महामंत्री वीरेंद्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष बबन कुमार झा, मंत्री प्रेम प्रकाश मुख्य रूप से शामिल हुए। अध्यक्ष चांदनी देवी ने कहा कि महिलाएं पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगी। मौके पर शिवशंकर सरकार, नगर अध्यक्ष गौतम सिंह, निलेश ठाकुर, श्याम पासवान, भारतीय देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।
भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिलाओं का सम्मान
डंडखोरा में सामाजिक संस्था लोक स्वराज के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।
भूमिका बिहार ने परिचर्चा का किया आयोजन
बारसोई में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के बैनर तले महिला दिवस पर जुलूस निकालती महिलाएं।
आज की नारी को समाज में है बराबरी का दर्जा : स्वर्ण चमरिया
डॉ. नीलिमा राय ने बताया कि शिविर में ब्रेस्ट कैंसर की तो जांच की ही जा रही है। साथ ही जरूरत के अनुसार पेप स्मेर टेस्ट भी किया जा रहा है। जिससे सर्वाइकल कैंसर का पता चल सके। लायंस क्लब ऑफ कटिहार की अध्यक्ष स्वर्ण चमरिया ने उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की नारी को समाज में बराबरी का दर्जा हासिल है और वह जीवन के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल चमरिया एवं सचिव सुनील पोद्दार ने बताया की शिविर में 100 से भी अधिक महिलाओं की जांच की गई है। शिविर को सफल बनाने में डॉ आशुतोष झा, अवंतिका परमार ,काजल महासेठ, अपर्णा जायसवाल, लक्ष्मी गुप्ता ,सुनील मेघानी ,के पी गुप्ता, रंजीत जयसवाल, लीला पोद्दार रवि कुमार, चारु लता पटेल, सुभाष सुरेखा एवम कुंदन की भूमिका सराहनीय रही।
मध्य विद्यालय नवाबगंज में अयोजित खेल प्रतियोगिता।
वक्त पर महिलाएं सर्वाइकल कैंसर का जांच कराए तो इलाज संभव : डॉ. रंजना
कोढ़ा प्रखंड के रामपुर एवं खेरिया में भूमिका बिहार के द्वारा महिलाओं के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में भूमिका बिहार के राजेश कुमार ने बताया कि महिला अपनी एवं अपनी बेटी के अधिकार के बारे में चर्चा किया। बैठक में 40 महिलाएं एवं 30 युवतियां शामिल हुईं। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज सूबे में महिलाओं के लिए आयोजित विभिन्न कलयाणकारी योजनाओं का संचालन हो रहा है। ऐसे में महिलाओं का तेजी से विकास भी हो रहा है। इसमें साइकिल योजना के साथ ही बालिका शिक्षा को लेकर कई प्रोत्साहन योजनाएं भी चलाई जा रही है। मौके पर हेमंत कुमार, रमाशंकर मेहता, सुमन, आरती, निभा, डिंपल मुख्य रूप से मौजूद थे।
बारसोई : महिला दिवस पर निकाला जुलूस, अधिकार की मांग
बारसोई में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के बैनर तले महिलाओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस का जूही महबूबा, सीमा उमेश यादव एवं रोजी खानम नेतृत्व कर रही थी। जूही महबूबा ने कहा कि भारत सरकार महिलाओं का असली अधिकार न देकर केवल कागजों पर ही महिलाओं के लिए कार्य कर रही है और नए-नए काले कानून लाकर समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने सभी महिलाओं के लिए पूर्ण अधिकार देने की मांग की।
डंडखोरा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परिचर्चा का हुआ आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था लोक स्वराज के तत्वाधान में प्रखंड के दुर्गा स्थान में महिला सशक्तिकरण पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया पार्वती हेम्ब्रम ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता में कालिंदी देवी, पिंकी देवी आदि ने कहा कि संघर्ष के बदौलत आज महिलाएं कई क्षेत्रों में परचम लहरा रही है। महिलाओं ने अनेक महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए स्वयं आगे आना होगा। मौके पर पिंकी देवी, रोजिदा खातुन, लक्खी देवी आदि थे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
भास्कर टीम | कटिहार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित अतिथि भवन में जदयू के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें की महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख माला कुमारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जदयू के नगर जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश गरोदिया, विधानसभा प्रभारी सुशील कुमार सुमन मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं का सम्मान नहीं होगा तब तक समाज का विकास नहीं होगा। नारी का उत्थान होने से ही समाज की तरक्की होगी। समाजसेवी संजय कुमार, बालमुकुंद टेवरीवाल, सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी मनोरमा देवी थे। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं महिला के अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया जिसमें समाजसेवी संजय कुमार एवं बालमुकुंद टेकरीवाल ने कहा कि महिला सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।
हसनगंज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को जीविका दीदियों ने अपने-अपने आसपास फलदार एवं छायादार पौधरोपण कर अभियान चलाया गया। इस बीच दीदियों ने कई पौधे लगाए गए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधा लगाने की अपील की। प्रखंड परियोजना प्रबंधक हिमांशु शेखर ने कहा कि इस पृथ्वी पर पेड़ नहीं रहेंगे तो जीवन नहीं बचेगा। उन्होंने जीविका दीदियों की यह कार्य को सराहनीय कहा और दीदियों से आग्रह किया कि अपने आसपास पेड़ जरूर लगाएं। मौके पर पूजा देवी, कविता देवी, प्रतिभा कुमारी, सोनी कुमारी, पिंकी कुमारी और सभी जीविका दीदी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
हसनगंज में महिला दिवस पर किया पौधरोपण
प्रशिक्षण केंद्र में मरीजों की सेवा की शपथ लेतीं प्रशिक्षु एएनएम।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस। पुलिस विभाग की महिलाओं के लिए ओब्स गायनी सोसाइटी और लायंस क्लब ने लगाया कैंसर जांच शिविर
सर्वाइकल कैंसर के बारे मंे जानकारी देते ओब्स गायनी सोसायटी के डॉक्टर।
भाजपा के कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते नेता।
कोढ़ा प्रखंड के खेरिया में परिचर्चा मंे भाग लेतीं महिलाएं।
हसनगंज में महिला दिवस के अवसर पर हुआ पौधरोपण।
बरारी में महिला दिवस सह होली समारोह में उपस्थित लोग।