- Hindi News
- National
- Katihar News National Population Control Register Will Be Ready For The First Time
पहली बार तैयार होगा राष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण का रजिस्टर
खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2021 में होने वाली जनगणना में पहली बार आप कौन सा मोबाइल, कंप्यूटर और अनाज खाते हैं सहित 31 सवाल पूछे जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित कर सफल जनगणना की रूप रेखा भी तैयार की गई है। ताकि क्षेत्र में जनगणना करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो।
31 सवालों में घर, रसोई, शौचालय, परिवार, संचार माध्यम के बारें में होने वाले ऑनलाइन एवं ऑफलाइन किया जाएगा। गणनाकर्मी हर घर में पहुंच कर पारिवारिक सदस्यों की सूची तैयार करेगें। गणना में उस क्षेत्र के भाषा से संबंधित कर्मियों को लाएगा जाएगा। इस आंकड़ा को लोकसभा एवं विधान सभा चुनाव में मतदाताओं की सूची तैयार करने में किया जाएगा।
लोगों को देने होंगे 31 सवालों के जवाब
लोगों को 31 सवालों का जवाब देना होगा। छह सवाल घर के बारे में पूछे जाएगें। भवन संख्या, मकान की छत सीलिंग दिवार, भवन निर्माण में इस्तेमाल किया हुआ पदार्थ के साथ ही मकान का उपयोग किस रूप में किया जा रहा है इस सवाल का भी जवाब देना होगा। जनगणना कर्मी मकान की स्थिति का भी जायजा लेगें। वही 5 सवाल संचार से जुड़े होंगे जबकि छह सवाल टॉयलेट से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। 2021 मई में होने वाले जनगणना में पहली बार राष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण रजिस्टर तैयार किया जाएगा। जो कानून व्यवस्था लैंगिक समानता जैसी कई मुद्दों पर मदद करेगा। एप पोर्टल से होगी निगरानी डेटा संकलन के लिए मोबाइल एप और निगरानी के लिए केंद्रीय पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। उससे जनगणना के कार्य बेहतर तरीके सेे जल्दी निपटाया जा सकेगा।
कर्मियों को दिया जा रहा है जनगणना का प्रशिक्षण
जनगणना के लिए जिला प्रशासन ने रूप-रेखा तैयार कर लिया है। इसके लिए स्थानीय कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि क्षेत्र में किसी जनगणनाकर्मी को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
- बाबू राम, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी