पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मालवाहक जहाज से लेना-देना नहीं : लेसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनिहारी | मनिहारी साहेबगंज अंतर राज्य फेरी सेवा के लेसी सह गंगा-कोसी नाविक यातायात सहयोग समिति लिमिटेड बरारी के मंत्री अवध कुमार सहनी ने जिला पदाधिकारी सहित एसडीओ मनिहारी सीईओ मनिहारी थानाध्यक्ष मनिहारी एवं सभी मीडियाकर्मियों को लिखित पत्र भेजा है। जिसमें लेसी अवध सहनी ने लिखा है कि मनिहारी साहेबगंज अंतर राज्य फेरी सेवा घाट में मनिहारी प्रशासन द्वारा जब्त मालवाहक जहाज मेरा नहीं है। अवांछित तत्वों द्वारा अवैध घाट प्रबंधक बनकर गलत बयानबाजी किया गया । सोसायटी द्वारा जो भी जहाज चलाया जाता है उसके पहले उस जहाज की प्रशासन को लिखित सूचना दी जाती है और मेरे बगैर जानकारी के अवैध रूप से कुछ अपराधी तत्व के लोग ने मालवाहक जहाज चलाने की कोशिश की है। गौरतलब है कि 5 मार्च को मनिहारी घाट पर स्थानीय प्रशासन द्वारा एक मालवाहक जब्त किया गया था।
खबरें और भी हैं...