पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लंबित वेतन के लिए 3 दिन से ओपीडी नहीं जा रहे कर्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर सदर अस्पताल के कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी ओपीडी कार्य का बहिष्कार किया। विदित हो कि सदर अस्पताल के नियमित कर्मचारी को पिछले 5 माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य कर्मी ने 9 मार्च से ही कार्य का बहिष्कार कर रखा है। हालांकि अस्पताल में इमरजेन्सी सेवा बहाल है। चिकित्सक अपने कक्ष में बैठते है और मरीज को देखते है लकिन स्वास्थ्य कर्मचारी के कार्य बहिष्कार के कारण मरीज का अन्य कार्य जैसे एक्सरे,पैथॉलोजी जांच एवं सहायक कार्य नहीं हो पा रहा है। दवा वितरण कार्य भी बाधित है। बिहार राज्य जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री कृष्णानंद सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी जन सेवा में लगे हुए है लेकिन नवम्बर 2019 से सदर अस्पताल के कर्मचारियों का वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। कृष्णानंद सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण आए दिन स्वास्थ्य कर्मी आमलोग से पिटाई भी खाते हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है। इसका संघ तीव्र भर्त्सना करती है। जिला महामंत्री ने कहा कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं होगा तब तक ओपीडी कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। इस अवसर पर संघ के चैताली मजूमदार, दयानंद सिंह, नागेंद्र सहनी, परमानंद शर्मा, सुभाष महतो,मनोज आदि लोग उपस्थित थे। सीएस डॉ. एपी शाही ने कहा कि कार्य बहिष्कार करने वाले कर्मी का वेतन भुगतान की प्रक्रिया
पूरी हो चुकी है।

कार्य का बहिष्कार करते स्वास्थ्यकर्मी।
खबरें और भी हैं...