पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पैसे नहीं देने पर माता-पिता को चाकू मार किया जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिता जब पुत्र को पैसा नहीं दिया तो पुत्र ने पिता को चाकू मार कर घायल कर दिया। इस बीच जब अपने पति को बचाने के लिए पुत्र की मां आई तो उसे भी पीट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल पिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुत्र अभी घर से फरार है। सहायक थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी निवासी अरुण पासवान को उसके पुत्र ने पिता के द्वारा पैसा नहीं देने पर चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल पिता अरुण पासवान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में घायल की प|ी रीना ने बताई की उनका बेटा सरवन अक्सर उन दोनों को प्रताड़ित करता है और सुबह अपने मजदूर पिता से उसने रुपए की मांग की। पिता के द्वारा रुपया नहीं देने पर सरवन ने चाकू मारकर बुरी तरह पिता को घायल कर दिया। बीच बचाव में जब मै आई तो सरवन ने मुझे भी पीट कर घायल कर दिया। फिलहाल परिजनों ने थाना में मामला दर्ज कराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। सहायक थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है मामला दर्ज कर आरोपी पुत्र की गिरफ्तारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...