पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manihari News People Drenched In Color And Gulal For Two Days With 39hori Khele Raghuveera Awadh Mein39 And Jogira Sircar

‘होरी खेले रघुवीरा अवध में’ और जोगीरा सररर... के साथ दो दिनों तक रंग और गुलाल में सराबोर रहे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होली को लेकर सुबह से ही जश्न का दौर शुरू हो गया

मनिहारी नगर पंचायत में होली की पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य पार्षद ममता देवी के नेतृत्व में मध्य नगर पंचायत के सभी वार्ड के पार्षद एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी सहित कई गणमान्य मौजूद थे। सभी लोगों ने लाल गुलाल खेलते हुए एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी एवं मिठाइयां खिलाई। इस संबंध में मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद ममता देवी ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और इसे भाई चारे के साथ मनाएं सभी लोग एक दूसरे से गिले-शिकवे छोड़कर गले मिलकर होली का त्यौहार मनाएं। मनिहारी नगर के तमाम नागरिक को होली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। इस अवसर पर पार्षद शिखा देवी ,स्मिता सिंहा, वकील यादव, युगल पासवान, रामानंद मंडल, मोहम्मद कैफ, बालेश्वर सिंह, बंटी श्रीवास्तव, समाजसेवी रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

सालमारी में होली में लोगों ने जमकर खेले रंग और गुलाल, मिठाई खिलाकर दी बधाई

सालमारी में होली में लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से है अपने अपने परिवार के साथ होली मनाई। सालमारी ओपी क्षेत्र के पंचायत के मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों जोकि सालमारी मुखिया प्रतिनिधि शकील अंजुम, प्रभाष चंद्र झा, तेघड़ा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रंजन कुमार सिंह, मो इम्तियाज आलम, गोरखपुर मुखिया प्रतिनिधि रामचन्द्र शर्मा इन सभी पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से होली का समापन हुआ।

बरारी में धूमधाम से मनाई गई होली

बरारी प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली काफी उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चे जवान बूढ़े सभी ने आपसी सद्भाव कायम रखते हुए एक दूसरे के गले मिले तथा अबीर गुलाल लगाकर आशिर्वाद ग्रहण किया। गुरुबाजार के युवाओं ने टोली निकालकर जमकर होली खेली, गुरुबाजार, बरारी हाट पर युवाओं ने मटकी फोड़ कार्यक्रम भी किया।

प्राणपुर में अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी पर्व की बधाई

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्योहार होली शांति पूर्वक मनाया गया। मंगलवार को दिनभर लोग अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को पर्व की बधाई देते रहे। समूचे क्षेत्र होली के गीतों से सराबोर हो गया। शाम के समय लोग समूह बनाकर पारम्परिक गीत गाते रहे। शांति व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

शराबबंदी और प्रशासन की सख्ती ने पर्व की बढ़ाई मिठास

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र में दो दिनो तक रंगों का पर्व होली की धूम रही। लोगों ने पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ होली मनाया। जाति, धर्म और उम्र की सीमा तोड़कर लोगो ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामना दी। शराबबंदी और प्रशासन की सख्ती ने पर्व की मिठास को बढाने में मदद की। मालपुआ, दही-बाड़ा, मांस जैसा लजीज भोजन का भी लोगों ने सेवन किया। पर्व को लेकर गावों में स्थानीय कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती के गणवेश में पारंपरिक होली गीत गाते हुए गांव ही नहीं अन्य गांवों का भ्रमण किया। प्रशासन की गाड़ी क्षेत्र में घूमती नजर आई।

होली के मधुर गीतों से गुंजायमान रहा फलका

होली पर्व फलका प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। मंगलवार को बच्चे, युवा, वृद्ध सभी देर रात तक होली के रंग में सराबोर रहे। रंगों का त्योहार होली पर्व को लेकर पूरा प्रखंड क्षेत्र होली के मधुर गीतों से गुंजायमान रहा। शांति व्यवस्था बनाये रखने में बीडीओ रेखा कुमारी, सीओ रघुवंश कुमार, थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह, समाजसेवी अब्दुल जब्बार, संजय झा, परमानन्द शर्मा, अनिल पासवान, मनोज मंडल, सोनू खान जकी, राजीव गुप्ता आदि की भूमिका देखी गई। रंगो का पर्व होली कुरसेला मे हर्षोल्लास तथा धूमधाम के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद होली पर्व मनाने की परंपरा है। जोगीरा सरर सरर के होली गीत से टोली बनाकर ढोलक, झाल, करताल, हरमोनियम से लैस होकर चौक, चौराहे, गांव, टोला मोहल्ले मे रंग, अबीर गुलाल लगाते हुए होली के रंग मे लोग सराबोर थे। कुरसेला पुलिस शांतिपूर्ण माहौल मे होली मनाने को लेकर लगातार गस्ती कर रही थी।

बारसोई में धूमधाम से मनाई गई होली, लोगों में दिखा उत्साह

महापर्व होली बारसोई में धूमधाम से मनाई गई। इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। पर्व के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए अनुमंडल प्रशासन द्वारा काफी सख्त व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही अनुमंडल के अन्य सभी प्रखंडों में विभिन्न चौक चौराहे धार्मिक स्थलों एवं प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। होली को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

आजमनगर में होली मनाकर प्रेम और भाईचारा का दिया परिचय

प्रेम का त्योहार होली आजमनगर में हर्षोल्लास तथा शांतिपूर्ण माहौल में दोनों समुदाय के लोगों द्वारा मिलजुल कर मनायी गयी। मंगलवार को सुबह से ही बच्चे, युवक, युवतियां एवं उम्रदराज ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर प्रेम एवं भाई चारा का परिचय दिया। महेशपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन मे मुखिया नीलम सिंह तथा पूर्व मुखिया अक्षय सिंह द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बीडीओ अश्वनी कुमार, थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक, सीओ शंभूनाथ राम, अंचल निरीक्षक हाफिजुर रहमान क्षेत्र भ्रमण करते रहे।

नपं कार्यालय परिसर में हुआ होली मिलन समारोह

सालमारी में रंग खेलने के बाद उत्साहित युवक-युवतियां।

भास्कर टीम | कटिहार

रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जमकर अबीर गुलाल एवं रंग उड़े। होली को लेकर सुबह से हीं जश्न का दौर शुरू हो गया। कहीं कीचड़ होली तो कही कुर्ता फाड़ होली सुबह से हीं जमने लगी। लोग नाचते-गाते मस्ती में डूबने लगे। दिन ढलने के साथ हीं मस्ती परवान पर दिखा। फिर अबीर गुलाल का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। जिले में होली की उमंग सोमवार से ही दिखने लगा था। सोमवार की शाम होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। साथ ही पारंपरिक गीत ‘’नंदलाल भयो गोपाल वंशी जोर से बजाई रे... गीतों को गाकर होली का आनंद उठाया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ पूरे जिले में होली शांतिपूर्ण रहीं। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस दौरान विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन चौकस रहा।

होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर गुलाल : हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समाजसेवी संस्था राम जनसेवा समिति हसनगंज के तत्वावधान में संस्था के सचिव प्रशान्त झा के अगुवाई में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत का दौर चला। पारंपरिक होली गीतों पर लोग झूमते रहे। सुबह से देर दोपहर तक चले कार्यक्रम में लोगों ने पुआ-पकवान, दही बारा, जलेबी आदि का भी लुत्फ उठाया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष चन्दन सोनी, पैक्स अध्यक्ष सूर्य मोहन झा, दिलीप उरांव, सुनील राज सिंह, राजनीत ठाकुर, शंभू सुमन आदि रहे।

मनिहारी में होली मिलन समारोह में शामिल मुख्य पार्षद व अन्य।

हसनगंज में अबीर व गुलाल लगाकर एक-दुसरे को बधाई देते लोग।

फलका में होली के रंग में सराबोर ग्रामीण।

बरारी में एक दुसरे को रंग और गुलाल लगाते।

बारसोई में अबीर-गुलाल के साथ आपस में बातचीत करते अधिकारी।

आजमनगर में होली खेलते लोग।
खबरें और भी हैं...