- Hindi News
- National
- Katihar News Planned Teachers Burnt Effigy Of Chief Minister And Education Minister Said Movement Will Continue Till Demands Are Met
नियोजित शिक्षकों ने फूंका मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला, कहा-मांगें पूरा होने तक जारी रहेगा आंदोलन
पूरे जिले में नियोजित शिक्षकों ने अपने हड़ताल को और अधिक जोश देते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की और कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी उनका हड़ताल जारी रहेगा और वे अब झुकने वाली नहीं। आजमनगर के अनिश्चितकालीन हड़ताली शिक्षकों द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तथा शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा एवं सचिव आरके महाजन का पुतला बनाकर दहन किया गया इस दौरान सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने शिक्षक विरोधी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की वहीं शिक्षक नेताओं में मोहम्मद अनजार आलम, जमील अख्तर, सुभाष कुमार दास, मनोज कुमार दास, मोहम्मद हुसैन, भारती पांडे आदि सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
हड़ताल का 25वां दिन शिक्षकों में दिखा आक्रोश : प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में समान काम समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताली शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारे बाजी किया । शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय में सीएम नीतीश कुमार ,शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा व प्रधान सचिव आरके महाजन का पुतला दहन किया । जिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं मो तमीजुद्दीन ने बताया कि जब तक शिक्षकों की मांग सरकार नही मान लेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा । ज्ञात हो कि लगातार 25 वे दिन हड़ताल होने से प्रखंड क्षेत्र के स्कूलों में पठन पाठन प्रभवित हो गया है । सीएम के पुतला दहन के समय सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे ।
23 मार्च को पटना में होगी सरकार के विरोध में रैली
समेली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा समेत मुख्य सचिव आर.के. महाजन का सैकड़ों शिक्षकों ने पुतला बनाकर दहन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, नियोजित शिक्षकों का 24 वें दिन हड़ताल जारी है। वे अपनी छह सूत्री मांगे पर डटे हुए हैं। समेली शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक राजेश कुमार ने बताया की अभी भी सरकार हमलोगों की बातें नही मानता है तो हड़ताल का और भी आंदोलन कारी रूप अपनाया जाएगा। वही संध का आहवान है कि आगामी 23 मार्च को पटना के गांधी मैदान में शिक्षा बचाओ बिहार बचाओ रैली का आयोजन रखा गया है।
हसनगंज में शिक्षकों ने नहीं मनाई होली
शिक्षक इकाई द्वारा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णानंद वर्मा एवं शिक्षा सचिव आरके महाजन का पुतला दहन किया गया। मौके पर संघ के शिक्षकों ने बीआरसी भवन प्रांगण से पुतला अर्थी लेकर चले सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंचकर पुतला दहन कार्यक्रम किया। मौके पर भोला प्रसाद अकेला मनोज कुमार मंडल रितेश आनंद प्रभाकर कुमार संजय झा मोहम्मद वजीर आलम संजय पाठक अशोक दास प्रीतम रंजन शम्स राजा मसरूर जहां खानम सरोज गुप्ता ममता कुमारी शिक्षक शिक्षिकाओं उपस्थित थे।
26 को मजदूर करेंगे विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन
कटिहार | बिहार लोकल इंप्लाइज फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने 26 मार्च को विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कोसी एवं पूर्णिया प्रमंडलीय संयोजक अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय निकायों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार की उदासीनता पूर्ण नीति के खिलाफ 26 मार्च को विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन होगा। जबकि 3 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने 8 फरवरी तक संपूर्ण बिहार में प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा लोकायुक्त के फैसले का उदाहरण देते हुए दैनिक मजदूरों की छंटनी कर दिए जाने के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था। जिसके बाद समझौता के तहत हड़ताल टूटा। मांगों को लेकर फिर विभाग एवं प्रशासन अड़ियल रूख अपनाए हुए है। फेडरेशन ने 10 सूत्री मांगों का हवाला देते हुए इसे तत्काल पूर्ण किये जाने की मांग की है।
बारसोई में हड़ताली शिक्षकों ने किया उग्र प्रदर्शन
बारसोई में नियोजित शिक्षकों ने होली से एक दिन पूर्व उग्र आंदोलन करते हुए मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री तथा शिक्षा सचिव का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को बारसोई घाट स्थित प्रखंड शिक्षा संसाधन केंद्र के समक्ष आंदोलनकारी शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया इनका मांग है कि सभी शिक्षकों को सहायक शिक्षक का दर्जा, राज्य कर्मी का दर्जा तथा पुरानी पेंशन नीति के तहत पेंशन देना साथ-साथ समान काम समान वेतन की मांग पर शिक्षक अड़े हुए हैं इस अवसर पर नियोजित शिक्षक मंडली के अध्यक्ष मो जुनैद अंसारी, सचिव मो आरफीन आलम, कोषाध्यक्ष मो सरफराज, अबू सालेह, निसार अहमद सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते नियोजित शिक्षक।
शिक्षकों का होली पर्व रहा इस बार फीका
बुधवार को भी बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर फलका प्रखंड क्षेत्र के सभी नियोजित शिक्षक 25 वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। शिक्षकों के द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सूबे के मुखिया नीतीश कुमार तथा बिहार राज्य के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के बाद टी यू एन एस एस के जिला अध्यक्ष राजेश सिन्हा ने बिहार सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि इस सरकार के द्वारा नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। एक ही विद्यालय में पढ़ा रहे नियमित शिक्षकों को कुछ और वेतन दिया जाता है तथा उसी विद्यालय में नियोजित शिक्षकों को कुछ और वेतन दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के दमनकारी रवैया के कारण शिक्षकों को जनवरी व फरवरी माह का वेतन नहीं मिल पाने के कारण सभी नियोजित शिक्षकों का इस बार होली का पर्व भी फिका रहा। कदवा प्रखंड के नियोजित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। गत दिन सोमवार को प्रखंडों के बीआरसी भवन के प्रांगण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया और धरना प्रदर्शन किया । बीआरसी प्रांगण में नियोजित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा एवं सचिव आर के महाजन का पुतला दहन करते हुए नियोजित शिक्षकों ने नारे लगाए। शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंभु मण्डल ने कहा कि मांगें जबतक मांगें पूरी नहीं होगी हड़ताल तब तक जारी रहेगा। मौके पर शिक्षक अविनाश कुमार यादव, शिक्षक संदीप मंडल,अमिश कुमार, किशोर कुमार, उपेंद्र राय, निरंजन कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे।
हसनगंज में मुख्यमंत्री का शवयात्रा निकालते शिक्षक।
बारसोई में उग्र शिक्षकों का सरकार विरोधी प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते हड़ताली शिक्षक।
आजमनगर में पुतला फूंकते शिक्षक।