चमरू पोखर में मछली मारने का प्रयास, पुलिस की चौंकसी तेज
रौतारा थाना क्षेत्र स्थित चमरू पोखर में कुछ दिनों से मछली मारने को लेकर मछुआ सोसाइटी के मछुआरे प्रयास कर रहे हैं। जिसे रौतारा पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने के बावजूद मछुआरे ताक झांक में लगे रहते हैं कभी पोखर में मछली पकड़ने के लिए जाल गिराते हैं तो कभी डुबकी लगाते हैं। मछुआ समिति के लोगों का कहना है कि यह पोखर हमारे सोसाइटी के अंदर का है जिसका मत्स्य विभाग द्वारा सलाना पट्टा बना है। मौके पर थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि एसडीओ के द्वारा बताया गया कि इस पोखर का जिला प्रशासन द्वारा कोई पट्टा नहीं बना है इसलिए इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। दूसरी तरफ पंचायत के मुखिया अर्चना देवी ने बताया कि डीएम ने मौखिक आदेश दिया था इस पोखर का पूर्व में कई सालों से कोई पट्टा नहीं बना है। इसीलिए यह पोखर पंचायत के अंदर रहेगा और उसकी देखभाल मुखिया की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत को करनी है।
मुखिया ने बताया कि दिन रात एक कर ग्राम पंचायत इस पोखर का सौंदर्यीकरण व देखभाल कर रही है। इसलिए यह पोखर पंचायत के अंदर ही रहनी चाहिए। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7 जनवरी को इस पोखर का जीर्णोद्धार किया था।
पोखर में घुसे मछुआरे।