- Hindi News
- National
- Katihar News Registration Of More Farmers For Crop Assistance Scheme District Magistrate
फसल सहायता योजना के लिए अधिक किसानों का करें निबंधन : जिलाधिकारी
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिलास्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक में विभागों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई और किसानों के हित में लंबित योजना का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में विभागों के पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों का लक्ष्य एवं उपलब्धि की विस्तृत जानकारी के साथ 3 वर्षों का अद्यतन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि फसल सहायता योजना के लिए किसानों का अधिक से अधिक निबंधन कराया जाए। डीएओ चन्द्रदेव प्रसाद ने बैठक में जिलाधिकारी को कृषि विभाग द्वारा किये जा रहे कार्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना, फसल क्षति, केसीसी आवेदन, रबी एवं गरमा फसल का आच्छादन, उर्वरक प्राप्ति एवं दैनिक वर्षापात कि अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।
लंबित केसीसी को स्वीकृति देने का निर्देश
डीएम ने विगत तीन वर्ष का प्रखंडवार हर माह का वर्षापात प्रतिवेदन उपलब्ध कराने एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक कटिहार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजनान्तर्गत केसीसी आवेदन का लंबित एवं स्वीकृति के संबंध में प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है। जिला सहकारिता पदाधिकारी को बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत फसल कटनी प्रतिवेदन के आधार पर 20 प्रतिशत से ज्यादा एवं 20 प्रतिशत से कम होने की स्थिति में 10 हजार रूपये एवं 75 सौ रूपये कृषकों को अनुदान देने के लिए अधिक से अधिक कृषकों का पंजीकरण कराने का निदेश दिया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी, कटिहार को अपने लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।