40 युवाओं को दिया गया आवासीय प्रशिक्षण
नेहरू युवा केंद्र कटिहार के द्वारा 3 दिनों से चल रहे युवा नेतृत्व एवं सामाजिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन नाथनगर स्थित कौशल विकास केंद्र में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल विकास केंद्र के कॉर्डिनेटर राजाराम महतो के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन युवा विकास संगठन के अध्यक्ष आतिश कुमार दीपांकर ने किया। कार्यक्रम में 40 युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसका उद्देश्य युवाओं के अंदर युवा नेतृत्व का विकास एवं समाज को बेहतर बनाने से था। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र कटिहार से आए ट्रेनर रविन्द्र चौधरी, युवा समन्वयक जनक राज मिना, लेखपाल सज्जाद अंसारी के द्वारा युवाओं को प्रेरित किया एवं उनके अंदर नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान युवा क्लब के सदस्य मिथिलेश कुमार, आकाश रोशन, सोनू निगम, सोनू कुमार, सूरज सहित कई युवाओं ने
भाग लिया।
नेहरू युवा केंद्र के प्रशिक्षण में शामिल युवा।