पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manihari News Robbery Attempt Failed In Mobile Shop Footage Captured In Cctv

मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास विफल, फुटेज सीसीटीवी में कैद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनिहारी बस स्टैंड रोड स्थित मोबाइल दुकान में शनिवार की देर रात तकरीबन ढाई बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार 4 चोर मोबाइल की दुकान के समीप रुककर उसके दुकान का ताला तोड़ने की नाकाम कोशिश तकरीबन 10 मिनट तक किया। अंत में असफल होने पर चारों चलते बने।

मोबाइल दुकानदार मो. अनवर ने कहा कि मैं जब सुबह अपने दुकान पर पहुंचा तो एक ताला टूटा हुआ था और दुकान में लगे रड को भी उठा हुआ पाया। जब इस बात का शक हुआ तो मैंने अपने पड़ोस में लगे किराने की दुकान में सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की। जिससे यह पता चला की चार चोरों द्वारा मेरे दुकान में चोरी करने का असफल प्रयास किया गया है।

मनिहारी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिया गया है। अवर थाना अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने कहा कि मनिहारी के बाजार स्थित खुशी मोबाइल के दुकानदार ने एक सीसीटीवी फुटेज दिया है जिसमें कुछ अज्ञात अवांछित लोग मोबाइल दुकान के पास खड़े हैं जिसकी तहकीकात की जा रही है।

खबरें और भी हैं...