महिलाओं के उत्थान के लिए जीविका चला रही योजनाएं
बारसोई प्रखंड में जीविका द्वारा संचालित “सतत़ जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत 26 ग्राम पंचायतों के अत्यंत निर्धन नि:सहाय महिलाओं को रोजगार देकर आर्थिक उत्थान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजना के अंतर्गत महिलाओं के इच्छा एवं कौशल के आधार पर विभिन्न प्रकार के दुकान जैसे कि किराना दुकान सब्जी दुकान चाय नाश्ता दुकान सिंगार दुकान कपड़ा दुकान बर्तन की दुकान आदि के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देकर सबल बनाया जा रहा है। इस कड़ी में आज शिवानंदपुर पंचायत के बुली खातून, बिल्किस खातून, जैय गुन खातून रोशन खातून, मानो खातून, शांता खातून, जरीना खातून, साजिमा खातून के दुकान का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी जियाउल हक एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो जिन्ना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कई दुकानों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित जीविका दीदी एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस योजना द्वारा अत्यंत निर्धन परिवार को जोड़कर समाज को मजबूत करने का कार्य सराहनीय है। मो जिन्ना ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे इस योजनाओं का तारीफ करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करते हुए जुरने का अपील कि उन्होंने कहा कि महिलाएं इस योजना का लाभ लेकर आर्थिक रूप से खुद को मजबूत करते हुए रोजगार पा सकते हैं। इस अवसर पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक मोहम्मद मजहर कासिम, समुदायक समन्वयक पवन कुमार, एमआरपी मौजजाम आलम अमित कुमार सहित अन्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सतत जीविकोपार्जन योजना का उद्घाटन करते प्रखंड विकास पदाधिकारी।