कटिहार | कोढ़ा थाना के मखदमपुर हाट पर शुक्रवार की सुबह 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव औंधे मुंह पड़ा देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोढ़ा पुलिस को दी। सूचना पर कोढ़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पहचान कराने के लिए स्थानीय लोगों को बुलाया परंतु शव की पहचान नहीं हो पाई। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक को विक्षिप्त अवस्था में भटकते हुए भी देखा है लेकिन पहचानते नहीं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजी है।