- Hindi News
- National
- Azamnagar News Son Of Palasa39s Janitor Ganesh Killed By Feeding Poison Fir
जहर खिलाकर पलसा के चौकीदार गणेश के पुत्र की हत्या, प्राथमिकी
थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकर पंचायत के पलसा में शुक्रवार की रात गांव के ही कुछ लोगों द्वारा चौकीदार के पुत्र 26 वर्षीय चंदन ऋषि की जहर देकर हत्या कर दिए जाने का एक मामला सामने आया है। मृतक की मां रंभा देवी के आवेदन पर आजमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज मामले में बताया गया कि पलसा गांव के मनोज ऋषि, सुकरा ऋषि सहित 3 लोगों द्वारा उनके पुत्र चंदन ऋषि को किसी बहाने से घर से बुलाकर ले जाया गया। जहां जहरीला पदार्थ देकर उनकी हत्या कर दी गई। मामले में आजमनगर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी तहकीकात शुरू कर दी है। तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि चौकीदार गणेश ऋषि के पुत्र चंदन कुमार की जहर देकर हत्या कर दिए जाने का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की तहकीकात की जा रही है।
हत्या की घटना के बाद शोक संतप्त परिवार।