पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News Special Focus On Healthy Society With Healthy Body In Holi Development

होली में स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ समाज पर विशेष ध्यान दें : विकास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर अस्पताल परिसर में पीडीपीएल एण्ड सम्मान फाउंडेशन संस्था के एम्बुलेंस चालकों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया । जिसमें 102 एम्बुलेंस के चालक और कर्मी एक दूसरे को अबीर लगाकर बधाई दिया। कर्मियों ने कहा कि संस्था के निदेशक ने पहली बार कर्मचारियों को होली के पूर्व वेतन पूर्ण रूप से मिल जाने की खुशी में होली मिलन समारोह का आयोजन कर उत्साह मना रहे है और संस्था के निदेशक राजीव रंजन के प्रति आभार व्यक्त कर रहे है। चालक कर्मियों ने प्रोजेक्ट के धर्मेंद्र सिंह के प्रति भी आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मजदूर संघ इंटक के जिला अध्यक्ष विकास सिंह एवं पूर्णिया के व्यवसायी सुनील राज ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित थे। मुख्य अतिथि द्वय ने अपने संबोधन में कहा कि वे इस पर्व को हर्षोल्लास और सांप्रदायिक माहौल में मनाये। यह पर्व भाईचारा का है। होली में स्वस्थ्य शरीर के साथ स्वस्थ्य समाज पर विशेष ध्यान देना है। मौके पर चालक कर्मियों को खूब धूमधाम से एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगा कर होली मनाया। मौके पर सीओ प्रभात सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज कुमार झा, यूनियन के जिला अध्यक्ष विकास सिंह, अमर सिंह, सुरेश पासवान, अशोक शर्मा, अजय विजय कुमार महतो मुकेश कुमार गुप्ता सोनू सौतें शंभू महेश उत्तम संजीत वीरेंद्र पांडे तमाम कर्मचारी उपस्थित थे।

एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेलते एंबुलेंस चालक।
खबरें और भी हैं...