पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News Stolen Goods Including Cash From House Locked In Mirchibari

मिर्चाईबाड़ी में बंद घर से नकद सहित सामान की कर ली चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटिहार | सहायक थाना क्षेत्र के मिर्चाईबाड़ी स्थित उमेश प्रसाद के बंद आवास में चोरों ने भीषण चोरी की। थाने में दिए आवेदन में पीड़ित किसलय कुमार ने बताया कि वह पिछले 7 महीने से उमेश प्रसाद सिंह के आवास में किराए पर रहते आ रहे हैं और कटिहार के विमानपत्तन प्राधिकरण में अभियंता के रूप में वर्ष 2018 से पदस्थापित हैं। 14 मार्च को जब नालंदा स्थित घर से वापस कटिहार किराए के घर आए तो मेन ग्रिल का लॉक टूटा हुआ था और साथ ही सभी दरवाजे का कब्जा भी टूटा हुआ मिला। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था साथ ही साथ मकान मालिक उमेश प्रसाद सिंह के फ्लैट में भी ताला टूटा हुआ है। चोरों ने अलमारी तोड़कर 45 हजार नगर सहित कई कीमती सामान गायब मिले।
खबरें और भी हैं...