पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना के खौफ से छात्रसंघ चुनाव स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटिहार | कोरोना वायरस की सतर्कता को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। बता दे कि चुनाव को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय से संबंध सभी कॉलेजों में तैयारी पूरी कर ली गई थी। वही विभिन्न छात्र संघों द्वारा छात्र मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए भी तैयार कर लिए थे। महागठबंधन ने डीएस कॉलेज से अध्यक्ष पद के लिए आसिफ इकबाल अख्तर, महिला कॉलेज से अध्यक्ष पद प्रत्याशी काजल कुमारी, केबी झा कॉलेज से अध्यक्ष पद प्रत्याशी कुसुम कुमारी जबकि आरडीएस कॉलेज सालमारी कॉलेज पर परनीमा खातून को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। वहीं अभाविप ने चारों कॉलेजों में अपने अलग-अलग उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा था। लेकिन तत्काल सभी छात्र नेताओं के मंसूबे पर पानी फिर गया।
खबरें और भी हैं...