- Hindi News
- National
- Katihar News Target Set To Bring District39s Fertility Rate From 38 To 20 Cs
जिले की फर्टिलिटी रेट 3.8 से 2.0 पर लाने का रखा गया लक्ष्य :सीएस
माइक्रो प्लान के आधार पर बच्चा पैदा करने की दर पर नियंत्रण पा सकते हैं
बच्चे पैदा करने की दर में कमी लाने के लिए परिवार नियोजन को कैसे प्रभावी बनाएं इसको लेकर सदर अस्पताल के सभागार में दाे दिवसीय अंतरा एवं छाया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ एपी शाही ने किया।
एपी शाही ने कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रखंडों से आयी एएनएम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में कटिहार जिले में बच्चा पैदा करने की दर 3.8 है। इसे 2.0 पर लाने के लिए एक विशेष माइक्रोप्लान की आवश्यकता है। एक माइक्रो प्लान के आधार पर बच्चा पैदा करने की दर पर नियंत्रण पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर योग्य दंपति को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करने के साथ साथ छाया अंतरा दवा का वितरण समुचित रूप से किया जाए। सीएस ने एएनएम को कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से वे जानकारी लेकर अपने अपने स्वास्थ्य उपकेंद्र में इस योजना को अमलीजामा पहनाएं। सभी प्रखंडों से एएनएम और जीएनएम कार्यशाला में भाग लिया था। इस अवसर पर जिला अनुश्रवण पदाधिकारी राजेश कुमार झा ने कार्यशाला में एएनएम को परिवार नियोजन से संबंधित कई जानकारियां दी। आंकड़ाें की माने तो सामाजिक आधार पर सबसे पिछड़े जनजातीय समाज में फर्टिलिटी रेट अधिक है। वहीं सवर्ण जातियों में यह आंकड़ा कम होने का अनुमान है। इतना ही नहीं युवा महिलाओं से बच्चा पैदा होने वाले बच्चों की संख्या अधिक उम्र की महिलाओं की तुलना में कम देखा जा रहा है।
उपस्वास्थ्य केंद्र स्तर पर मिलेगी अंतरा और छाया : आबादी नियंत्रण व दो बच्चों के जन्म के बीच तीन साल का अंतराल रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्म निरोधक इंजेक्शन अंतरा के साथ साथ गर्भ निरोधक गोली छाया का भी वितरण अब उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए एएनएम, आशा, सेविका द्वारा योग्य दंपति महिला एवं पुरूष को जागरूक किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता पीएचसी, एपपीएचसी से गोली लेकर मुफ्त वितरण में मदद करेगी। कार्यशाला में बताया गया कि परिवार नियोजन के लिए स्थायी व अस्थायी तरीके आसानी से उपलब्ध हैं और इसके लिए इंजेक्शन व गोली अपनाने वाली महिलाओं की संख्या अधिक है।
कार्यशाला में उपस्थित एएनएम।
कार्यशाला में उपस्थित सीएस, महिला चिकित्सक एवं अन्य।