पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News Tell Drugstore Customers About Safety From Corona Cleanliness Tips

कोरोना से सुरक्षा को लेकर ग्राहकों को दवा दुकानदार बताएं साफ-सफाई के नुस्खे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के निर्देश एवं सहायक औषधि नियंत्रक कार्यालय के निर्देशित पत्र के आलोक में करोना संक्रमण से संक्रमित मरीज़ को ध्यान में रखते हुये दवा आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न हो, कालाबजारी ना हो, उचित मूल्य पर दवा का विक्री सुनिश्चित करने को लेकर कटिहार डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन ने सभी दवा दुकानदार के लिए पत्र जारी किया है। उक्त आशय की जानकारी डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र कुमार उपाध्याय एवं संगठन सचिव प्रशांत कुमार झा ने दिया। सचिव ने बताया कि पत्र के द्वारा कटिहार डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों को भी जानकारी दी गयी कि करोना संक्रमण विश्व के साथ-साथ भारत में भी अपना दस्तक दे चुका है साथ ही करोना संक्रमण से संदिग्ध संक्रमित कुछ लोग बिहार में भी पाये गये है। इसके लिए दवा दुकानदारों से अपील किया गया है उनके दुकान पर जो भी ग्राहक दवाई लेने आएंगे ना केवल उन्हें कोरोना वायरस की जानकारी देंगे बल्कि उसके बचाव और उपाय को लेकर जागरूकता की जानकारी भी देंगे। एसोसिएशन के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि हम सब दवा व्यवसायी सदस्यों का दायित्व है की दवा की भरपूर मात्रा के उपलब्धता को सुनिश्चित करते हुये अपने प्रतिष्ठान मे आये हुये उपभोक्ताओं को जागरूकता अभियान चलाते हुये यह समझाया जाए कि हाथ को साबुन से साफ करते रहे, सेनिटाइजर से सभी वस्तुओं जैसे मोबाइल, कुर्सी, सोफा, घर के सिढी़, आवश्कतानुसार अपने उपयोग के बस्तु को कर के रखे, मुंह को बाहर निकलते समय मास्क लगाकर निकलने की सलाह, मुँह को कपड़े से ढक कर खांसी करने की सलाह, एक दूसरे से मिलने पर हाथ न मिलाने की सलाह आदि दी जाय।

भीड़ वाली जगह से करें परहेज, साफ-सफाई का हमेशा रखें ध्यान

कटिहार | इन्फिनिटी कैरियर इंस्टीट्यूट में कोरोना वाइरस के प्रति सजग और जागरूकता के लिए विद्यार्थियों के बीच एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक इंजीनियर विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि कोरोना वायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने से आ सकता है। इसलिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज़ करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हाथों को साबुन से बार-बार धोएं। इस संक्रमण से बचने के लिए संस्थान के निदेशक नुरुल होदा ने विद्यार्थियों के बीच मास्क और अल्कोहल आधारित हैंड वाश का वितरण किया।
खबरें और भी हैं...