31 मार्च तक केबी की सत्रांत परीक्षाएं स्थगित
कटिहार | कोरोना वायरस के संक्रमण के आलोक में राज्य सरकार के शिक्षा विभाग एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन के पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देश पर कटिहार केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 8 तक की सभी परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ आनंद प्रकाश ने बताया कि विद्यालय की सभी सत्रांत परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित की जाती है। केवल सीबीएसई की परीक्षाएं जारी रहेंगी।