शराब के नशे में नोक झोंक के बाद हुई मारपीट
कटिहार | नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी टोला में साथियों के साथ मंगलवार को होली खेलने गए एक युवक के साथ शराब में नशे में धुत कुछ युवकों के साथ नोकझोंक हो गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत करा दिया गया। मामला खत्म होने के बाद युवक अपने घर डेहरिया वापस लौट गया। बुधवार को किसी काम के सिलसिले में जलज कुमार लक्ष्मी टोला अपने साथी के घर गया हुआ था। इसी दौरान लक्ष्मी टोला निवासी उमेश ने जलज को देखते ही उसे रोक लिया और उसे गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच जलज ने इसका विरोध किया तो उमेश के परिजन वहां पहुंचे और जलज के साथ मारपीट की।