नाबालिग चालक चला रहा था मैजिक, पलटी, हताहत नहीं
काढ़ागोला रोड रेलवे स्टेशन के नजदीक सिवाना रेलवे ढाला के नजदीक समपार पार कर रहे तेज रफ्तार से आ रहे एक मिनी मैजिक वैन के पलटने से अफरातफरी मच गई। मैजिक गाड़ी एक 14 वर्षीय नाबालिग ड्राइवर चला रहा था जिस पर किराना स्टोर का समान लदा हुआ था। तेज रफ्तार होने के कारण ढाला के नजदीक समपार के पास अचानक गाड़ी गड्ढे में पलट गई, जिस कारण गाड़ी के इंजन से काफी धुंआ निकलने लगा। करीब एक घंटे के बाद किसी तरह इंजन अपने आप बंद हुई। ड्राइवर किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलने में सफल रहा।