गिरा छत का हिस्सा, बचे रेलकर्मी
शनिवार को झमाझम बारिश के बीच एक बड़ी घटना टल गई। ओटी पाड़ा स्थित रेल आवास संख्या 558 डी एवं एफ में फिर से छत का प्लास्टर एवं अंदरूनी हिस्सा गिर पड़ा। घटना में रेलकर्मी की प|ी सहित बच्चे बाल-बाल बचे। घटना के बाद पहुंचे इम्प्लाइज यूनियन के मंडल सचिव रुपेश कुमार ने रेल प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बताया कि कुछ ही दिन पहले भी ओटी पाड़ा में यह घटना हुई थी। घटना से आक्रोशित यूनियन कार्यकर्ता 23 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है इसलिए सभी एकजुट होकर 23 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में सहयोग करें। मौके पर दिनेश पासवान, एम एल गुप्ता, नितेश सिंह, अनिल कुमार, रितेश ठाकुर, इंदल राय आदि उपस्थित थे।