- Hindi News
- National
- Kursela News Three Electric Poles And Wires Were Broken Due To Highlights
हाईवा के डाला से तीन बिजली पोल व तार टूटा
कुरसेला शहीद चौक एस एच 77 पर एक अज्ञात हाईवा का अचानक डाला उठ जाने से एक बड़ी घटना हो गई। 11 हजार वोल्ट के बिजली का तार सहित तीन पोल उखड़ गया। हाईवा चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। एनएच 31 शहीद चौक से पोठिया की ओर जा रहा था। अचानक शिव मंदिर के समीप हाईवा का डाला उठ जाने के कारण यह घटना हुई। इस घटना से दर्जनों घर के बिजली के तार में शार्ट लग जाने के कारण कई घरों में शॉर्ट सर्किट के कारण क्षति पहुंची।
इस घटना से कुर्सेला बाजार में बड़ी दुर्घटना होने से आसपास के लोग बाल बाल बच गए। बाजार के लोगों द्वारा पावर हाउस के कर्मी को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही बिजली मिस्त्री घटनास्थल पर पहुंचकर बिजली का तार को हटाया जा रहा है।