- Hindi News
- National
- Katihar News Two Arrested Including Katta In Robbery Case From Businessman
व्यवसायी से लूट मामले में कट्टा सहित दो गिफ्तार
बारसोई के सुधानी ओपी अंतर्गत माइलबासा गांव में स्वर्ण व्यवसायी के यहां हुए लूटकांड मामले में पुलिस ने घटना के महज 5 दिन के अंदर दो अपराधी सहित अपराधी के पास से घटना में प्रयोग किए गए हथियार कट्टा एवं लूट का सामान बरामद किया है। बारसोई अनुमंडल के एसडीपीओ पंकज कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त घटना में शामिल दो अपराधियों को छापेमारी टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी बलरामपुर थाने के राजगढ़ वार्ड नंबर 11 का निवासी हाशिम एवं बलिया बेलौन थाना अंतर्गत बघवा निवासी मो. अकील को गिरफ्तार किया गया है। अपराधी हाशिम पर बायसी बलिया बेलौन थाना में 5 मामले दर्ज हैं तो मो. अकील पर बारसोई बलिया बेलौन थाने में दो मामले दर्ज हैं।
विशेष टीम बनाकर की गई छापेमारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि इस घटना को लेकर छापेमारी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी। जिसमें अंचल निरीक्षक बारसोई विश्वजीत कुमार, बारसोई थानाध्यक्ष सुनील मंडल, बलरामपुर थानाध्यक्ष अंजय अमन, बलिया बेलौन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सालमारी ओपी प्रभारी उमेश पासवान, सुधानी ओपी प्रभारी राजेश कुमार एवं कदवा थानाध्यक्ष राजीव झा को शामिल किया गया था। गिरफ्तार अपराधी के पास से डकैती की गई। सामान एवं कांड में प्रयुक्त हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह पुलिस की बड़ी उपलब्धि है।
पत्रकारों को गिरफ्तार अपराधी की जानकारी देते एसडीपीओ व अन्य।