पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News Two Criminals Of Bhagalpur Arrested In Case Of Robbery From Cattle Trader

मवेशी व्यापारी से लूट के मामले में भागलपुर के दो अपराधी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिंदा कारतूस के साथ दो कट‌्टा और लूट की राशि बरामद

26 जनवरी को मवेशी व्यापारी से हुई थी लूटपाट

गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर कुरसेला थाना अंतर्गत सीमरगाछ कटरिया से दो अपराधी को गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लोडेड सहित दो देसी कट‌्टा एवं एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान भागलपुर जिले के मिर्जाहाट थाना अंतर्गत हसनगंज निवासी सूरज कुमार साह एवं दूसरा सन्हौला थाना अन्तर्गत नूरनगर निवासी मो. कासिम के रूप में हुई है। दोनों का आपराधिक इतिहास है। उक्त आशय की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने दी।

26 जनवरी को हुई थी मवेशी व्यापारी से लूट : एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि 26 जनवरी 2020 को कुरसेला में मवेशी व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी कुरसेला में किसी नई घटना को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहा है। सूचना पर कोढ़ा पुलिस अंचल निरीक्षक रामविनय शर्मा के नेतृत्व में पोठिया थानाध्यक्ष संजय दास, कुरसेला थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित अन्य सशस्त्र बलों की एक विशेष टीम बनाई गई है। टीम ने 2 बजे दिन में कुरसेला थाने के सीमरगाछ के समीप से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों अपराधी के रूप में शिनाख्त हुए। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी पर विभिन्न थाने मेंं लूटपाट, आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी के पास से 26 जनवरी को कुरसेला में मवेशी व्यापारी से लूट पाट की घटना को अंजाम देने में प्रयोग की गई बाइक सहित लूट की राशि 81 हजार एवं 52 सौ 50 रुपया बरामद किए गए हैं।

हालांकि, एसपी ने बताया कि 26 जनवरी के मवेशी लूटकांड में जिस अपराधी हीरा मिश्रा को गोली लगी थी वह अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है लेकिन जल्द ही इसकी गिरफ्तारी होगी। दोनों गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ भागलपुर के विभिन्न थानों में 8 मामले दर्ज हैं।

पत्रकारों को अपराधी के बारे में बताते एसपी व अन्य।
खबरें और भी हैं...