- Hindi News
- National
- Katihar News Two Hours Jammed By Truck Parked Near Agatola On Purnia Katihar Road
पूर्णिया-कटिहार मार्ग पर आगाटोला के पास ट्रक खड़ा करने से दो घंटे लगा जाम
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्णिया-कटिहार मुख्य मार्ग पर आगाटोला आरा मिल के दो घंटे तक सड़क जाम हो गया। इससे सड़क के दोनों किनारे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान यह मार्ग दो घंटे तक बिल्कुल ठप हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आगाटोला के पास सीमेंट गोदाम बना हुआ है । इस कारण आए दिन लोगों को इस समस्या से दो चार होना पड़ता है। इस पर प्रशासन का रूख भी लचीला है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। वहीं वाहन चालक शिवाजी राउत ने बताया कि घंटों जाम में फंसे रहने के बावजूद भी प्रशासनिक सहयोग नहीं मिल पाया। तब किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से निकल पाया। वहीं यात्री सुबोध मंडल ने बताया कि जाम लगे स्थल से मुफस्सिल थाना की दूरी कम होने के बावजूद भी प्रशासन को पहुंचने में बहुत समय लग गया। हालांकि प्रशासन के पहुंचने के बाद जाम को हटाया गया।
कटिहार-पूर्णिया मार्ग के आगाटोला के पास जाम में खड़ी गाड़ियां।