पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो बाइक की सामने से भिड़ंत में दो जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमदाबाद | थाना क्षेत्र के नौ रसिया सीज गांव के समीप मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अमदाबाद पीएचसी में दोनों जख्मी व्यक्तियों की प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए कटिहार रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी करीमुल्लापुर पंचायत के बैजनाथपुर गांव के अशरफ अली, हसीबुर रहमान दोनों शिक्षा स्वयं सेवक हैं। शिक्षा स्वयं सेवक हसीबुर रहमान ने बताया कि विभागीय बैठक में शामिल होकर देर शाम घर लौट रहे थे। नौरसिया सीज गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहा अज्ञात बाइक सवार ने इन दोनों के बाइक में जोरदार टक्कर सामने से मार दिया, जिससे ये लोग गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
खबरें और भी हैं...