पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से कटकर दो की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्रेन से कटने पर अगल-अगल घटना में दो लोगों की मौत हुई है। पहली घटना कटिहार के सेमापुर के रेलवे स्टेशन के समीप और दूसरी घटना कुरसेला स्टेशन की है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिल्ली से असम जा रहे दिपांकर दास नामक एक 35 वर्षीय युवक सेमापुर स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। दूसरी घटना कटिहार बरौनी रेलखंड पर बुधवार को देवीपुर रेलवे ढाला के समीप हुई जहां पटरी पर एक युवक का शव कुरसेला पुलिस ने बरामद किया। मृत युवक का पहचान नही हो पाई है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि 72 घंटा शव का थाने में पहचान के लिए शव को रखा जाएगा । उधर मनिहारी में अल सुबह शीला देवी को बाइक ने ठोकर मार दी। जिसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया है।

खबरें और भी हैं...