पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, दो घायल, 3 को जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के भरत टोला गांव में सोमवार को आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने द्वितीय पक्ष के तीन लोग नकुल मंडल, कमल मंडल एवं अरविंद मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मारपीट में प्रथम पक्ष के गुड्डू मंडल एवं बबलू मंडल गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जिसे स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद भेजा गया गया लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर चिकित्सा के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जख्मी गुड्डू मंडल एवं बबलू मंडल के परिजन मिक्की मंडल ने बताया कि गुड्डू मंडल पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि प्रथम पक्ष के बबलू मंडल एवं गुड्डू मंडल की ओर से संतोष कुमार मंडल द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जिसमें मुन्ना मंडल, कमल मंडल ,अरविंद मंडल सहित 10 लोगों को नामजद करते हुए गंभीर रूप से मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के अरविंद मंडल द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जिसमें प्रथम पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पाॅच लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष के लोगों की गंभीर हालात को देखते हुए द्वितीय पक्ष के तीन लोग कमल मंडल ,नकुल मंडल एवं अरविंद मंडल को जेल भेजा गया।

खबरें और भी हैं...