- Hindi News
- National
- Katihar News Two Severely Injured In Two Rounds Of Stabbing In The City Admitted
नगर में दो जगहों पर चाकूबाजी में दो गंभीर रूप से घायल, भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर चाकू मारने से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना शिव मंदिर चौक की घटी। जहां बड़ा बाजार निवासी गोविंद राम अग्रवाल के पुत्र अंकित अग्रवाल मां की दवा लेने गए थे। इसी दौरान किशन नाम के व्यक्ति द्वारा उसकी पीठ पर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया गया। दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के कल्याण चौक पेट्रोल पंप के पास घटी है। नासिर गंज निवासी मो शमीम काम पर से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याण चौक के समीप पीछे से उनके पीठ पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चाकू मार दिया गया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रशासन ने दोनों ही व्यक्ति को इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल दोनों ही मामले में विवाद के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नगर थानाध्यक्ष रंजन कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ कर रहे हैं और फर्द बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि घटना का कारण अभी पता नहीं चला है।