दो तस्कर विदेशी शराब के साथ किए गए गिरफ्तार
अमदाबाद थाना क्षेत्र के भरत टोला गांव के समीप से दो शराब तस्करों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि भारत टोला गांव के समीप से दो शराब तस्कर को अवर निरीक्षक अजीत कुमार राय द्वारा गिरफ्तार किया गया है। दोनों तस्कर मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी गांव निवासी ब्रह्मदेव मंडल का पुत्र बबलू मंडल एवं कुताई चौधरी का पुत्र मिथुन कुमार चौधरी है। जिसके पास से रॉयल स्टेज ब्रांड का 750 एमएल का 5 बोतल एवं ऑफिसर चॉइस ब्रांड का 30 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की गई। एवं एक टीवीएस स्टार मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। दोनों शराब तस्करों पर मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया।
गिरफ्तार तस्कर और शराब के बारे में जानकारी देती पुलिस।