पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News Ward Secretaries Discussed In The Field Of Iti To Take Confirmation

वार्ड सचिवों ने स्थायीकरण को ले आईटीआई के मैदान में की चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आईटीआई के मैदान में पंचायत वार्ड सचिव संघ की बैठक तीन सूत्री मांगों को लेकर की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे राजनंदन कुमार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खगड़िया, पंचायत वार्ड सचिव किशनगंज अबू रेहान ने बताया कि रविवार को कटिहार में पंचायत वार्ड सचिव संघ के जिला कमेटी का भी गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष के रूप में संजीव कुमार का चयन किया गया है। बैठक में बताया गया कि तीन सूत्री मांगें है। जिसमें मुख्य रूप से पंचायत वार्ड सचिव को स्थाई किया जाए, सम्मानजनक मानदेय दिया जाए, सरकारी कर्मी का दर्जा दिए जाने की मांगें शामल है। कमेटी सचिव ने बताया की बिहार में लगभग एक लाख, 14 हजार, 600 के लगभग पंचायत वार्ड सचिव हैं जो आगामी 18 मार्च पटना गर्दनीबाग में अपनी इन्हीं मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। बैठक में कटिहार के 16 प्रखंड के पंचायत वार्ड सचिव शामिल हुए थे।

बैठक करते वार्ड सचिव संघ के सदस्य।
खबरें और भी हैं...