पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News We Work Under A Shabby Roof Wearing A Helmet You Also Come Wearing

जर्जर छत के नीचे हम काम करते हैं हेलमेट लगाकर, आप भी पहनकर आएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों की उदासीनता का जीता-जागता नमूना गुरुवार को उस वक्त दिखा जब स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी हेलमेट पहनकर काम करते नजर आए। कर्मचारी इस कार्यालय में आने वाले लोगों से भी आह्वान करते हैं कि जान की सुरक्षा को लेकर आप भी हेलमेट पहनकर ही ऑफिस पहुंचें। बता दें कि यह कार्यालय भवन 50 साल पुराना है। जब से यह कार्यालय बना है तब से न तो इसकी मरम्मत हुई और न ही इसका रखरखाव हुआ। जिसके कारण यह काार्यलय जर्जर हो चुका है और आए दिन छत का छोटा-बड़ा टुकड़ा गिरते रहता है। कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी की मानें तो सिविल सर्जन से लेकर जिलाधिकारी तक को इस स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन इसमें अब तक न तो कोई संज्ञान लिया और न ही मलेरिया जिला कार्यालय को अन्यत्र शिफ्ट किया गया।

भवन को किया जा चुका है परित्यक्त घोषित

जिला मलेरिया कार्यालय का भवन परित्यक्त घोषित किया जा चुका है। जल्द ही इसे तोड़कर यहां नया अस्पताल भवन बनाया जाना है। इसके बाद मलेरिया कार्यालय का भवन भी जल्द बनेगा या कहीं शिफ्ट होगा।
डॉ. जयप्रकाश सिंह, जिला मलेरिया पदाधिकारी

कटिहार मलेरिया विभाग का जर्जर भवन।

सीएस को दी जा चुकी है लिखित जानकारी

इस संबंध में मलेरिया विभाग के कर्मी राजीव कुमार का कहना है कि वे रोजाना हेलमेट पहनकर आते हैं। बीच-बीच में बाहर आकर सिर से हेलमेट निकालकर थोड़ा रिलेक्स हो जाते हैं। जिला मलेरिया पदाधिकारी डाॅ. जयप्रकाश सिंह का कहना है कि जिंदगी बचानी है तो हेलमेट पहनकर काम करना होगा। भवन का छत या छत का कोई भाग कभी भी गिर सकता है। सिविल सर्जन को लिखित रूप में अवगत कराया जा चुका है लेकिन न तो भवन की मरम्मत हो रही है और न ही इसे कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है।

पहले भी गिर चुके हैं छत सेे प्लास्टर के छोटे-छोटे टुकड़े

थक हार कर अपनी जान की रक्षा के लिए अब जिला मलेरिया पदाधिकारी सहित अन्य कर्मचारी हेलमेट पहनकर कार्यालय आते हैं और कार्य निपटाते हैं। जिससे अगर छत का टुकड़ा या बड़ा भाग अचानक गिरे तो उनकी जान बच सके। एक दो बाद छत के टुकड़े गिर चुके हैं। इतना ही नहीं जिला मलेरिया पदाधिकारी डाॅ. जयप्रकाश सिंह ने तो आने वाले लोगों से भी यह अपील की है कि वे हेलमेट पहनकर कार्यालय में प्रवेश करें और अपनी जान बचाएं। कहना नहीं होगा कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी जान बचाने के लिए न केवल हेलमेट पहनने को मजबूर हैं बल्कि वे कहते हैं कि जान बचाने का तो उपाय कर रखा है, लेकिन हेलमेट पहनकर कार्य नहीं हो पा रहा है।

यह कार्यालय भवन 50 साल पुराना है, जब से यह बना है तब से न तो इसकी मरम्मत हुई और
न ही इसका रखरखाव हुआ

स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता | सदर अस्पताल के मलेरिया विभाग में खतरे में रहती है जिंदगी, जिला मलेरिया पदाधिकारी कर रहे लोगों से आह्वान

हेलमेट पहनकर काम करते जिला मलेरिया पदाधिकारी और कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...