पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मौसम अलर्ट: आंधी और वज्रपात के साथ बारिश होने की है संभावना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आंधी और वज्रपात के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री एवं न्यूनतम 19 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। वहीं शनिवा को अधिकतम 24 न्यूनतम 17 वहीं रविवार को अधिकतम 27 एवं न्यूनतम 16 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।

इस दौरान कटिहार एवं आसपास के इलाके में छह किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चली और तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। बताया गया है कि अधिकतर जिलों में बादल छाए रहेंगे। कटिहार के अलावे बेगूसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, बांका, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद और औरंगाबाद में बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पूर्वी राजस्थान से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए एक टर्फ लाइन बनने का असर बिहार पर दिख रहा है। बेमौसम की बारिश से दलहन और तिलहन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, आम की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है।

आसमान छाया काला बादल।
खबरें और भी हैं...