पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Katihar News Woman Gives Birth To Twin Child In Ambulance All Three Are Safe

एंबुलेंस में महिला ने दिया जुड़वां बच्चे को जन्म, तीनों हैं सुरक्षित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एंबुलेंस से महिला को प्रसव कराने के लिए शनिवार को सदर अस्पताल लाने के दौरान एम्बुलेंस में ही गर्भवती महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दे दिया। एम्बुलेंस में कार्यरत ईएमटी ने न केवल सफलतापूर्वक महिला का प्रसव कराया बल्कि जच्चा और बच्चा को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया। इस कार्य पर प्रसव कराने आ रही महिला के परिजन ने एंबुलेंस नियंत्रण पदाधिकारी प्रभात सिंह के प्रति आभार जताया। इस संबंध में नियंत्रण पदाधिकारी प्रभात सिंह ने बताया कि सरकारी सुविधा के अनुसार किसी भी बीपीएल परिवार को प्रसव कराने के लिए मुफ्त में एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है इसके लिए मरीज के परिजन को 102 पर डायल कर अपने घर का पता दर्ज कराना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...